Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित एसडीएम शुभम शर्मा का स्वागत सम्मान जारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर प्रतीक भेंट कर दी शुभकामनाएं

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित एसडीएम शुभम शर्मा का स्वागत सम्मान जारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर प्रतीक भेंट कर दी शुभकामनाएं

समाचार गढ़ | 28 जुलाई 2025 | श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के स्वागत-सम्मान का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम शुभम शर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार स्वामी, सातलेरा गांव के जागरूक नागरिक गौरीशंकर तावनिया सहित कई युवाओं ने एसडीएम को श्रीराम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़े आमिर खान, पुंदलसर से आरटीआई कार्यकर्ता उम्मेद सिंह तथा शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदारा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद स्वामी ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी और जनसमस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नवपदस्थापित एसडीएम सकारात्मक पहल करेंगे।

नवीन जिम्मेदारी संभालने के उपरांत एसडीएम शुभम शर्मा से मिलकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और युवाओं में उत्साह देखा गया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights