Nature Nature

पश्चिमी विक्षोभ आज शाम से सक्रिय, धूलभरी आंधी, हल्की बारिश की संभावना

Nature

समाचार गढ़, 17 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज शाम से सक्रिय हो सकता है। इस सिस्टम का प्रभाव सरहदी जिलों में देखने को मिल सकता है। दोपहर बाद यहां धूल भरी आंधी चल सकती है। आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है इससे पहले मंगलवार को राज्य में गर्मी थोड़ी तेज रही। सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 40 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी, कोटा, बारां, करौली, धौलपुर में भी कल का दिन काफी गर्म रहा। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। फलोदी में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज रही। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में भी न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा। अलवर, पिलानी, सीकर, बारां, सिरोही, गंगानगर और हनुमानगढ़ में रात में हल्की ठंडक अब भी बरकरार है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। जयपुर में धूप, आज पारा बढने की संभावना राजधानी पुर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहने से गर्मी ई। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज भी यहां दिन में आसमान साफ रहने से तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 अप्रैल को जयपुर में धूलभरी हवा चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights