Nature Nature

धूमधाम से सम्पन्न हुई आदिदेव प्रभु महेश की अर्चना और सामाजिक विकास चिंतन

Nature

धूमधाम से सम्पन्न हुई आदिदेव प्रभु महेश की अर्चना और सामाजिक विकास चिंतन

समाचार गढ़, 5 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी समाज के आराध्य आदिदेव भगवान महेश के अराधकों द्वारा समाज की स्थापना दिवस की पुण्य स्मृति में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक चिंतन से परिपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय आडसर बास स्थित “सत्य-कृष्णा कुंज” परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें पूजा-अर्चना, हवन और प्रसाद वितरण के साथ समाज कल्याण और जगत कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में भगवान महेश की पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन श्री भगवान राठी के यजमानत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें आडसर बास के माहेश्वरी समाज के विभिन्न परिवारों—झंवर, तापड़िया, बिहानी, सोनी, कर्वा, बलदेवा, कलाणी, राठी, डागा, लोहिया और लखोटिया—के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन मदनलाल जी पुत्र बालचंद जी राठी ने कहा कि भगवान महेश अपने समग्र परिवार के साथ सामाजिक समन्वय और कल्याण का संदेश देते हैं। हमें महेश्वर परिवार का अनुसरण करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

सामाजिक सेवाभावी श्री गोपाल राठी ने सामाजिक चिंतन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज में यदि व्यक्तिगत द्वेष और कुंठा को स्थान दिया जाए तो समाजहित चिंतन संभव नहीं। उन्होंने कहा कि दिखावे की सामाजिकता और विरोध की मानसिकता से मुक्त रहकर ही कोई समाजसेवी सच्ची सेवा कर सकता है। तभी समाज का वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन मांगीलाल राठी, मनोज तापड़िया और नंदलाल बिहानी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights