Nature Nature

हेमासर हत्या मामले में आरोपी युवक को आज पेश किया जाएगा न्यायालय, मोबाइल वापसी की बात पर मार डाला

Nature

समाचार गढ़, 14 जून, श्रीडूंगरगढ़। बुधवार शाम हेमासार में मिले युवती के शव के बाद हत्यारे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक ने हत्या प्रेम प्रसंग में असफल होने पर की थी। आरोपी युवक कोजुराम मेघवाल व मृतक युवती पिछले कुछ समय से संपर्क में थे व युवक ने उसे मोबाइल सहित कई उपहार भी दिए हुए थे। अब युवती का रिश्ता कही और हो गया था आगामी 17 जुलाई को उसका विवाह होने वाला था। अब युवती ने युवक से संपर्क रखने से मना कर दिया था। आरोपी युवक ने युवती को बहला फुसलाकर आखिरी बार गांव के सुने बाड़े में मिलने को बुलाया था। आरोपी ने वहा युवती को अपने दीए हुए उपहार वापिस देने के लिए कहा था। युवती ने उपहार दे दिए लेकीन बात मोबाइल पर बिगड़ गई। मोबाइल वापसी की बात पर हुए टकराव में शराब के नशे में युवक ने युवती का सर पकड़ कर वहां पड़े लकड़ी के कुंदे में दे मारा। सर में चोट लगने से युवती बेहोश हो गई तो युवक ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। मामले के अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी होने के बाद आज शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights