Nature Nature

दो दिनों में 3350 लोगों ने पिया काढ़ा

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ ही इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के उद्देश्य से दुलचासर गांव के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में लगे दो दिवसीय विशाल क्वाथ शिविर में 3350 लोगों ने आयुर्वैदिक काढ़ा पीया। शिविर के पहले दिन शनिवार को 1750 लोगों और रविवार को दूसरे दिन रविवार को 1600 लोगों को क्वाथ (काढ़ा) पिलाया गया। औषधालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जे.पी.चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार वर्तमान समय (शरद ऋतु) में पित्त का प्रकोप चल रहा है, यानि अब फैल रहे डेंगू एवं अन्य मौसमी बुखार में पित्त की प्रधानता है। जिसके कारण इसके बचाव एवं उपचार के लिए पित्तशामक चिकित्सा जरूरी है। इसलिए औषधालय में दो दिन के लिए
मुस्तक,पाठा,पर्पटक,किरातिक्त, गुडुची, द्राक्षा, खजूर आदि पित शामक औषधियों से युक्त ज्वरनाशक क्वाथ तैयार करके लोगों को पिलाया जा रहा है, ताकि आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। यह शिविर भामाशाहो और स्वयंसेवकों के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर मे देवीलाल छरंग, श्रीभगवान नाई, धर्मेंद्र स्वामी, श्रवण सारण, अशोक सुथार, प्रियेश,मनोज नाई, राजू सोनी, छगन मुन्धङा,विजय बाहेती, गुलराज,जयनारायण,भागीरथ स्वामी,नीतेश,जेठाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया है।इसके साथ ही डॉ.चौधरी ने घरों में एवं आसपास मच्छरों के पनपने की संभावना समाप्त करने के लिए रुके जलस्त्रोत जैसे कूलर, फ्रिज ट्रे आदि साफ़ करने के निर्देश देने के साथ साफ़ सफाई एवं अपने जीवन में आयुर्वेद दिनचर्या अपनाने को प्रेरित किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights