Nature Nature

सारी पाबंदियां हटी। शादियों में 250 मेहमानों की लिमिट भी खत्म, पहली से पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगे

Nature

जयपुर। तीसरी लहर कम होने के बाद राजस्थान सरकार ने कोरोना को लेकर लगाई सभी पाबंदियों को हटा लिया है। पहली से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। बुधवार से बच्चों की ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। स्कूल में ऑफलाइन क्लास के लिए पेरेंट्स की सहमति जरूरी है। पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। ऑनलाइन क्लास का ऑप्शन भी रखना होगा। नई गाइडलाइन बुधवार 16 फरवरी से लागू होगी। 2 साल बाद राजस्थान पूरी तरह अनलॉक होने जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से जारी गाइडलाइन की सभी पाबंदियों को हटा लिया है। अब नई गाइडलाइन के हिसाब से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है। बाहर से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट या 72 घंटे की RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य किया है। घरेलू हवाई यात्रा या ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए ये अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट या RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो जांच करवाना अनिवार्य होगा। RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक संबंधित यात्री को 7 दिन क्वारैंटाइन किया जाएगा।

राजस्थान में अब कोई पाबंदी नहीं
शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। 250 लोगों की लिमिट हटा दी गई है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे।

विदेश से आने वालों को नेगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारैंटाइन किया जाएगा
विदेशों से राजस्थान में आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट कोविड टीम को आवश्यक रूप से RT-PCR जांच करना अनिवार्य होगा। RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक विदेश से आने वालों को 7 दिन तक के लिए संस्थागत या होम क्वारैंटाइन किया जाएगा।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद…

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। भारत के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कई पदक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights