Nature Nature

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की श्रीजंल ने किया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त, राजस्थान में रही 8वे पायदान पर

Nature

सामाचार गढ़, 21 मई, श्रीडूंगरगढ। कल सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12वीं के परिणाम घोषित हो गए थे। इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। श्रीडूंगरगढ़ के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की श्रीजंल ने बीकानेर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रीजंल विज्ञान वर्ग में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान व राजस्थान में 8वें स्थान पर रही है। श्रीजंल के सफलता के पश्चात स्कूल व घर में खुशी का माहौल है। श्रीजंल ने बताया कि स्कूल में 7-8 घंटे अध्ययन करती थी। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। श्रीजंल को लगातार परिवार जनों, आस पड़ोस और फोन के माध्यम से बधाईयां मिल रही है। स्कूल के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने श्रीजंल को शुभकामनाएं दी है। संचालक ने कहा कि स्कूल प्रबंधन का हर संभव प्रयास रहता है कि हर छात्र के अच्छे अंक आये और यह प्रयास हर साल रंग लाता है। हमारा यह प्रयास रहेगा की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में और नहीं ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

परीक्षा के समय बीमार थी श्रीजंल

जब बोर्ड परीक्षा चल रही थी तब श्रीजंल बिहाणी बीमार थी और बीमारी होने के बावजूद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । छात्रा के दादा सागरमल बिहाणी बताया कि करीब 1.5 महीने बीमार रही परंतु उसी समय परीक्षा थी तो निरंतर पढ़ाई की और राजस्थान में 8वा स्थान प्राप्त किया। श्रीजंल ने बताया कि भारती निकेतन स्कूल में प्रतिदिन बच्चों को फोन कर रिपोर्ट लेने और मोटिवेट करने की रणनीति कारगर रही। एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब स्कूल से प्रमोद व अजय सर का फोन नहीं आया। वे रोज यही कहते थे कि बेटा चिंता मत करो तुमने सब पढ़ रखा है और तुम श्रेष्ठ परिणाम हासिल करोगी। उसने बताया कि माता पिता ने पूरा सहयोग दिया और परीक्षा के दिनों में बहुत ख्याल रखा। श्रीजंल सहित उनके पूरे परिवार ने स्कूल व स्टाफ का आभार जताया।

  • Related Posts

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights