Nature Nature

कचरा डालने गई लड़की के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, 5 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 15 जून, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास निवासी प्रहलाद पूरी ने उसी मौहल्ले के दो युवकों पर अपनी ताऊ की लड़की के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके ताऊ की लड़की घर के पीछे एक खुले बाड़े में कचरा डालने जाती है। उसी बाड़े में मौहल्ले के अन्य लोग भी कचरा डालते है। उस बाड़े के सामने रामप्रताप जाट निवासी लाखनसर हाल आडसर बास की दुकान स्थित है। इस दुकान में रामप्रताप के दो लड़के सुभाष व ओमप्रकाश बैठते है। जब ताऊ की लड़की बाड़े में कचरा डालने जाती है तो दोनों लड़के ताऊ की लड़की के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते हुए गंदे इशारे करते है। जब लड़की ये बात उसे व परिवार को बताई तो हमने रामप्रताप को ओलमा दिया। जिसके बाद रामप्रताप के परिवार वाले हमसे रंजिश रखने लगे और शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे उसकी बहिन बाड़े में कचरा डालने गई तो आरोपी ओमप्रकाश, सुभाष, पूनम, रामप्रताप, व रामप्रताप की पत्नी ने उसे घेरते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की। आरोपी ओमप्रकाश ने मेरी बहिन को बदनियति से पकड़ लिया। जब उसकी बहिन जोर-जोर से चिल्लाई तो उसके घर से बड़ी मां बाधूदेवी भागकर आई और लड़की धापू को बीच बचाव करने लगी। उसी दौरान आरोपी रामप्रताप व ओमप्रकाश अपने घर से लाठियां लेकर आये और मेरी बहिन और बड़ी मां के लाठी से मारा और नीचे गिराते हुए कपड़े फाड़ दिये। इसके साथ ही सोने के तीन फुलड़े छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को दी है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights