Nature Nature

मुनिश्री धनंजय कुमार द्वारा लिखित “यात्रा अध्यात्म के हिमालय की “ पुस्तक का हुआ विमोचन

Nature

समाचार गढ़, 14 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की कुक्षी ने न केवल भामाशाहों को जन्म दिया है अपितु इसके साथ मानवता को राह दिखाने वाले संतों की जन्मभूमि होने का सात्त्विक गौरव पाया है। ऐसे ही एक संत मुनि धनञ्जय कुमार के द्वारा अपने ही आध्यात्मिक गुरु आचार्य महाप्रज्ञ को समर्पित एक पुस्तक का लेखन किया गया और दिल्ली में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में इसका विमोचन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पांचीलाल सिंघी ने बताया कि दिल्ली के माणक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आईएएस वजाहत हबीबुल्ला, पूर्व जज सुभाष चन्द्र जैन और रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी ने मुनिश्री द्वारा संपादित पुस्तक ” यात्रा अध्यात्म के हिमालय की” के बारे में सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए इसे पाठकों और अध्यात्म पिपासुओं के लिए उपयोगी बताया। मुनि धनंजय कुमार ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ सिर्फ जैन आचार्य नहीं, जन-जन के आचार्य थे। उनकी पावन सन्निधि में आने वाला व्यक्ति स्वयं को ऊर्जावान पाता था। उनकी हर एक विषय पर पकड़ थी। उनके प्रवचन धारा प्रवाह होने के साथ मानवोत्थान को समर्पित थे। उनकी यह पुस्तक हर धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग के व्यक्तियों के पठनीय, मननीय और आत्मोकर्ष वाली सिद्ध होगी। इस दौरान कार्यक्रम में सुभाष सेठिया, अजीत भादानी, लोकेश सिंघी, पदम संचेती, राजीव बैंगानी, पुखराज सेठिया सहित
दिल्ली जैन समाज और ईत्तर समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

समाचार-गढ़ 17 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आखिरी करीब 35 मिनट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के चलते बाजार की तस्वीर बदल गई। दिनभर दबाव में रहने…

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने यानी E20 को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पुराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights