Nature Nature

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज महंत संत भरत शरण जी महाराज के सान्निध्य में सौंपेगा ज्ञापन, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 अगस्त 2024। वर्तमान समय में बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों और नृशंस हत्याओं के संदर्भ में सर्व हिंदू समाज श्रीडूंगरगढ़ तहसील द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति और गृहमंत्री के नाम एस डी एम श्रीडूंगरगढ़ को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन महंत संत श्री भरत शरण जी महाराज के सानिध्य में प्रस्तुत किया जाएगा।

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इन घटनाओं में बहन-बेटियों के साथ बलात्कार, घरों और प्रतिष्ठानों की लूटपाट शामिल है, जिससे समस्त हिंदू समाज में आक्रोश है।

संत श्री भरत शरण जी महाराज ने कहा कि “हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरोध में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने भ्राता व भगिनियों के साथ खड़े हों और उन्हें संबल प्रदान करें। जाग्रत हिंदू समाज के रूप में हमें भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कठोर व निर्णायक कदम उठाने की मांग करनी चाहिए।”

इस संदर्भ में, व्यापक स्तर पर एकजुट होकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शन 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे गांधी पार्क से एसडीएम कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ तक निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में नगर के सभी व्यापारी बंधु, सभी सामाजिक समितियां, सभी मंडल समितियां और नगर का प्रत्येक हिंदूजन अपनी टोली, मित्रों और परिचितों को व्यक्तिगत सूचना देते हुए समय पर पधार कर बांग्लादेश के हिंदुओं को समर्थन प्रदान करें।

यह ज्ञापन और प्रदर्शन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि बांग्लादेश के हिंदू समाज को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान किया जा सके और उनके साथ हो रहे अत्याचारों का अंत हो।

Related Posts

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights