Nature Nature

प्रतिष्ठित युवा एडवोकेट मनोज कुमार नाई बने श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज के अध्यक्ष

Nature

समाचार गढ़, 20 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। आज आड़सर बास स्थित सैनजी मंदिर में आयोजित सेन समाज की विशेष बैठक में समाज के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद, एडवोकेट एवं समाजसेवी मनोज कुमार नाई को सर्वसम्मति से सेन समाज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनोज कुमार नाई, जो कि कस्बे के एक प्रतिष्ठित युवा और एडवोकेट हैं, उनकी समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के मौजूदा अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस बैठक में आशीष जाडीवाल, विमल फूलभाटी, कमल नाई, गौरीशंकर फुलभाटी, शिव गहलोत, और हरी टोक्सिया सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने मनोज कुमार नाई की नियुक्ति का स्वागत किया और समाज के विकास के लिए उनके नेतृत्व में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई। मनोज कुमार नाई ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वचन दिया और कहा कि वे समाज की बेहतरी और एकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, आशीष जाडीवाल, विमल फूलभाटी, कमल नाई, गौरीशंकर फूलभाटी, श्री चंद फूलभाटी, राजू सिंहराज भाटी, हनुमान टोकसिया, ज्ञानाराम नाई, बजरंग गोला, शिवरतन धांधल, रामप्रताप गोला, संतोष गोला, हरी टोक्सिया, मनोज पंवार, पांचीलाल गोड, फुसाराम गोड, राकेश गहलोत, प्रकाश गहलोत, कमल चौहान, लक्ष्मण चौहान, सेलून यूनियन अध्यक्ष शिव गहलोत, गणेश जाखड़, बजरंग जाखड़, भगवानाराम गोला, मोहनलाल जाखड़, बनवारी जाखड़, मालचंद जाखड़, गोविंद चौहान, गिरधारी फूलभाटी, जगदीश धांधल, जगदीश गोला, ठाकर टाक, छगन गहलोत, राजू पुजारी, मूलचंद टाक, मांगीलाल गहलोत, श्रवण फूलभाटी, तुलछाराम नाई, हंसराज नाई, बंशीलाल टोकसिया, रामकिशन नाई, द्वारिका नाई, पप्पू नाई समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights