Nature Nature

जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 करोड़ 74 लाख रुपये बरामद, 6 जनें गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कोटगेट थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि आईजीपी बीकानेर की टीम को करोड़ों रूपये गाडिय़ों में भरकर कोलकाता ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अति. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व नरेन्द्र कुमार पूनिया के नेतृत्व में भारतीय जाली नोटों के कुल 2 करोड़ 74 लाख रूपये बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार कल 23 जुलाई को हैड कानि. नानूराम गोदारा को सूचना मिली की जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एन्कलेव कॉलोनी के एक मकान नं. 670 प्रथम फेज में रविकान्त जाखड़, नरेन्द्र शर्मा उर्फ विक्की, मालचन्द शर्मा मौजूद है। जिनके कब्जे में भारी मात्रा में नकली नोट है। ये लोग जाली नोट छापते है तथा हवाला के जरिये लोगों से जाली मुद्रा चलाकर ठगी करते है व इनके तीन साथी चम्पालाल शर्म उर्फ नवीन सारस्वत, पुनमचन्द शर्मा, राकेश सारस्वत एसक्रोस गाड़ी नं. आरजे 50 सीए 9009 में वृन्दावन एनकलेव से भारी मात्रा में जाली मुद्रा लेकर गये है जो अभी नोखा से मुकाम की तरफ निकले है।

जिनके पास में भी भारी मात्रा में भारतीय जाली नोट है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुड़ानिया के नेतृत्व में वृन्दावन एंकलेव स्थित मकान पर दबीश देकर तीन मुल्जिम रविकान्त जाखड़, मालचन्द्र शर्मा व नरेन्द्र को नकली नोट व नकली नोट तैयार करने के सामान के साथ कार नम्बर आरजे १४ एलसी ३०८१ व आरजे ०७ सीडी ०२९० मारूती बेलेनो के साथ दस्तयाब किया गया। नोखा के पास से चम्पालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत, पुनमचन्द शर्मा, राकेश शर्मा को मय भारी मात्रा में नकली नोट व कार सहित दस्तयाब किया गया।

ऐसे की पुलिस ने कार्यवाही : लूणकरणसर थाने में पदस्थापित कानिस्टेबल जयप्रकाश व सचित्रवीर ने सबसे पहले यह जानकारी आईजीपी कार्यलय में पदस्थापित उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां को दी कि दीपक मोची निवासी चौधरी कॉलोनी लूणकरणसर नकली नोटों का अवैध धन्धा कर रहा है। इस पर पुलिस ने भैष बदलकर इनके ठिकानों पर जाकर इनकी दैनिक गतिविधियों व इस गैंग के सदस्यों की पहचान की। इस गैंग का मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत है।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights