Nature Nature

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में अध्यापक पर जानलेवा हमला: आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

Nature

समचारगढ़ 12 अगस्त 2024 6 अगस्त को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में अध्यापक बीरबल राम मेघवाल पर जानलेवा हमला हुआ। आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर विरोध जताते हुए राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने उपखंड अधिकारी, डूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

संघ के वरिष्ठ नेता सोहन गोदारा ने कहा कि पुलिस इस घटना को हल्के में नहीं ले और आवश्यकता पड़ने पर तहसील के सभी शिक्षक कार्य का बहिष्कार करेंगे। संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बाला राम मेघवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के शिक्षक के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक बीकानेर को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पूरे जिले में आंदोलन करने का विचार किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने बताया कि एक सप्ताह हो गया है और अपराधी खुला घूम रहा है। पीड़ित अध्यापक पर ही राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। हम नहीं चाहते कि प्रशासन से टकराव हो, इसलिए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हैं।

इस प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष हरिराम साहू, मंत्री दाना राम डेलू, नोरंगराम जाखड़, कैलाश सिहाग, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य…

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights