Nature Nature

एबीवीपी की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को, 22 जिलों से 153 कार्यकर्ता होंगे शामिल

Nature

समाचार गढ़ 14 मार्च 2026, चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जयपुर प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार शाम जैन गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 12 सत्रों में संपन्न होगी, जिसमें संगठन के आगामी अभियान, कार्यक्रम और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

एबीवीपी के जयपुर प्रांत मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने शनिवार दोपहर जैन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जयपुर प्रांत के 22 जिलों से कुल 153 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना और आगामी कार्यक्रमों के लिए नई रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अभियानों और योजनाओं को लेकर गहन चर्चा की जाएगी।

एबीवीपी के चूरू जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि बैठक में हल्दीघाटी के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘हल्दीघाटी गौरव ज्ञान परीक्षा’, परिसरों में ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान, महारानी अबका जयंती और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष रूप से विचार किया जाएगा।

प्रांतीय कार्यकारिणी की इस बैठक में उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री पूरन सिंह शाहपुरा और प्रांत अध्यक्ष डॉ. दिनेश जैन भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights