Nature Nature

बड़ी खबर। अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपी बरी, CBI में था केस

Nature

समाचार गढ़ 27 फरवरी 2026। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को CBI केस में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया। कोर्ट ने चार्जशीट में कई विरोधाभास और कमियां बताते हुए आरोप तय करने से ही इनकार कर दिया।

फैसले के बाद कोर्ट परिसर के बाहर केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से उनकी पार्टी पर शराब घोटाले के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अब अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए इसे “सत्य की जीत” बताया और केंद्र सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें और उनके साथियों को झूठे मामलों में जेल भेजा गया ताकि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा सके।

मनीष सिसोदिया ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संविधान और उसके निर्माताओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि सच अंततः सामने आता है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की जीत बताया। वहीं, आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आबकारी नीति के निर्माण में किसी व्यापक आपराधिक साजिश के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि जब मामला किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा हो, तो बिना पुख्ता सबूतों के आरोप लगाना कानून के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

हालांकि कानूनी प्रक्रिया यहीं समाप्त नहीं हुई है। CBI इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दे सकती है। गौरतलब है कि इसी मामले में Enforcement Directorate (ED) ने भी केस दर्ज किया हुआ है, जिसकी सुनवाई अभी जारी है। ऐसे में राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर यह मामला आगे भी चर्चा में बना रह सकता है।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights