Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय पहुंची साइकिल रैली, हुआ स्वागत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दो दर्जन से अधिक छायादार पौधे लगाएं..
बीकानेर से जयपुर जाने वाली राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं पर्यावरण रक्षा साइकिल यात्रा मंगलवार को यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय पहुंचीं। इस दौरान प्रबन्ध समिति पदाधिकारियों द्वारा रैली का स्वागत किया गया। समिति के सचिव श्याम महर्षि ने कहा कि यह रैली राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं पर्यावरण रक्षा के लिए एक मिसाल है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शानदार प्रयास किया जा रहा है। उपसचिव रामचंद्र राठी ने सभी साइकिल चालकों के आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत है। सद्भावना व पर्यावरण का जो बेड़ा उठाया है, काबिले तारीफ है। इस दौरान महाविद्यालय खेल मैदान के चारों तरफ दो दर्जन से अधिक छायादार पौधों का रोपण कर सार सम्भाल की जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम में लॉयन महावीर माली, डॉ.चेतन स्वामी, कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चोरड़िया, सत्यदीप भोजक, महावीर सारस्वत, विजय महर्षि, मुकेश सैनी, बजरंग लाल सेवग, ओमप्रकाश गुरावा मौजूद रहें।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights