Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में राम कथा में सुनाए बनवास के प्रसंग, कल होगा समापन

रामकथा का छठा दिवस, कल होगा समापन

Nature

समाचार-गढ़, 17 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। गौमाता भंडारा में आयोजित सप्त दिवसीय श्री रामकथा के छठे दिन राम बनवास की कथा सुनाते हुए मधुर वक्ता युवा संत संतोष सागर ने कहा कि कैकयी का चरित्र गहन है। कैकयी के चरित्र को समझे बिना उसे बुरा भला कहना अज्ञानता सूचक है। कैकयी अगर अपने ऊपर बदनामी का ठीकरा न लेती तो, रामजी के मनोरथ कभी पूरे नहीं होते। कैकयी जैसा बलिदान कोई नहीं दे सकता। युवा संत ने कहा कि रामकथा, जीवन जीने की कला बताती है। इसके एक एक चरित्र मर्यादाओं में बंधे हुए हैं और बताते हैं कि जीवन किस रीति से जीना चाहिए। रघुकुल के लोग वचन पालन के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं करते हैं, पर हम पग पग पर अपने वचनों को हारते चलते हैं। रामचरित हमें यह बताता है कि हर व्यक्ति अपने धर्म का पालन करता रहे,तो समाज में कभी विसंगतियों का प्रवेश होगा ही नहीं।
केवट प्रसंग में कहा कि राम सत्य, प्रेम, करुणा की प्रतिमूर्ति हैं और केवट भगति से भरपूर है, वह भाव से भरे हैं।
कथा के दौरान नगरपालिका के अध्यक्ष मानमल शर्मा ने शाॅल साफा भेंटकर युवा संत का सम्मान किया। इस अवसर पर साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि 21 से 28 को जयपुर में सनातन धर्म यात्रा का 33वां पड़ाव है। इस दिव्य गीता महोत्सव में नगर के सभी लोगों को भाग लेने का आग्रह कर निमंत्रण दिया। कल कथा का समापन दिवस रहेगा तथा शिवरात्रि को निरंतर अभिषेक का अनुष्ठान रहेगा।
आज कथा के यजमान कन्हैयालाल जी प्रजापत थे।

  • Related Posts

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights