Nature Nature

इर्टिका व अल्टो की टक्कर, एक महिला की मौत, युवक के सिर में चोट, पढ़े पूरी अपडेट खबर

Nature

समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। अभी कुछ देर पहले हुए नेशनल हाइवे 11 सातलेरा बस स्टेण्ड पर इर्टिका व अल्टों की आमने-सामने की टक्कर से अल्टों में सवार एक करीब 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई व चालक करीब 45 वर्षीय युवक के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। गनिमत रही कि इर्टिका गाड़ी के एयरबेग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। सातलेरा बस स्टेण्ड पर मौजूद गौरीशंकर तावणियां व बिजू तावणियां ने तुरन्त प्रभाव से एपीजे अब्दुल कलाम व आपणों गांव सेवा समिति को व पुलिस को सूचना दी। दोनों एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल युवक जतनसिंह पुत्र राउतसिंह राजलदेसर के बंडवा गांव का निवासी है और मृत महिला युवक की सास बताई जा रही है जो राजलदेसर के रतनादेसर गांव की है। घायल युवक फौज से रिटायरमेंट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इक्कठी हो गई और उन्होंने राहत बचाव कार्य तुरन्त प्रभाव से किया। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो इर्टिका गाड़ी बीकानेर से रतनगढ़ की तरफ आ रही थी और अल्टो गाड़ी रतनगढ़ की तरफ से श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रही थी जो कि ऑवर टेक के चक्कर में आमने सामने की टक्कर हो गई। गनिमत रही कि उस दौरान उस स्टैण्ड पर कोई सवारियां नही खड़ी थी नहीं तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुँचे है।

  • Related Posts

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पंचायती राज चुनाव 2026 के बीच नागौर जिले के माडपुरा गांव में सरपंच चुनाव का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सरपंच…

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights