Nature Nature

खेत मालिक पर छूआछूट व धमकाने का आरोप, नहीं दी मजदूरी, मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, 30 अक्टूबर 2023। उपखण्ड के गांव धनेरू की रोही में खेत पर मजदूरी करने आए सात श्रमिकों से खेत मालिक व उसके परिवार द्वारा छुआछूत करने, मजदूरी नहीं देने व धमकाने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। सांडवा निवासी 23 वर्षीय रूपाराम पुत्र हेमाराम मेघवाल ने इसी गांव के सांवरनाथ पुत्र लक्ष्मणनाथ सिद्ध सहित उसके परिवार पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी के खेत पर 28 अक्टूबर को मूंगफली का खला निकलवाने गए। हम सभी सांवरनाथ के खेत में थ्रेसर पर मूंगफली निकालने लगे। हमें प्यास लगने पर जैसे ही पानी पीने के गए व पानी पीने लगे तो सांवरनाथ व उसके बेटे हंसनाथ और ओमनाथ, भाणजा पूर्णनाथ ने पानी नहीं पीने दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का मुक्की करने लगे। जब सभी मजदूरों ने खाना खाया तो सांवरनाथ की पत्नी ने कहा कि बर्तन साफ करके जाने होंगे। आरोपियों ने अपमानित करते हुए गालियां दी व मारपीट करने लगे। हम सभी श्रमिकों ने 4900 रूपए मजदूरी व बस का किराया मांगा तो आरोपियों ने डरा धमका कर खेत से निकाल दिया और बस का किराया भी नहीं दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट को सौंप दी है।

  • Related Posts

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 1960 में हुई इस संधि के…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights