Nature Nature

उड़ा गुलाल, होली के रंग में रंगा गांव, मनाया फागोत्सव, झूम उठे होली के रसिये, मची होली की धूम

Nature

उड़ा गुलाल, होली के रंग में रंगा गांव, मनाया फागोत्सव, झूम उठे होली के रसिये, मची होली की धूम

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। होली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही गांवो कस्बों में होली की रंगत परवान पर नजर आ रही है। हर तरफ होली के रसिए चंग पर धमाल गाते हुए मस्ती में मस्त मग्न है।रंग बिरंगी वेशभूषा में महरी बने होली के रसिए शाम ढलते ही हंसी ठिठोली से खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। श्री डूंगरगढ़ अंचल में हर तरफ फागोत्सव की धूम मची हुई है। आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में ग्रामीणों द्वारा फागोत्सव का आयोजन रखा गया। ग्रामीणों द्वारा श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम में आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम में कई गांवो के धमाल गायकों ने होली का ऐसा रंग बरसाया कि पूरा गांव होली के रंग में रंगा हुआ नजर आया।फागोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात “घोड़ी आई बिग्गाजी थारी” “जाखड़ कुल मे जन्म लियो बिग्गाजी “जैसे आस्थामय धमाल से कर कलाकारों ने “राजा जनक के दरबार ” जैसे धमालों की हारमोनियम से निकलती सुर मधुर ध्वनि के बीच एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर ऐसा रंग बरसाया कि होली के रंग में रंगा पूरा गांव झूम उठा। इस फागोत्सव कार्यक्रम में उदारासर, बिग्गा, जालबसर, सातलेरा, आडसर , ठुकरियासर की चंग पार्टियों ने भाग लिया।नफागोत्सव कार्यक्रम को लेकर वीर बिग्गाजी स्टेडियम में टैंट लगाकर दर्शको के लिए चाय,नाश्ता सहित बैठने की विशेष व्यवस्था की गई तथा महिलाओं के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई।फागोत्सव कार्यक्रम में सातलेरा के अलावा बिग्गा,तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़, ठुकरियासर, उदरासर, कितासर सहित आसपास के कई गांवो से सैंकड़ों की संख्या में दर्शको ने पहुंच कर फागोत्सव का आनंद उठाया। फागोत्सव में गणमान्य लोगों सहित हजारों की तादाद में दर्शको ने फागोत्सव का लुफ्त उठाया। आयोजक समिति के मालाराम सारस्वत सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण जाखड़, नंदलाल, बगताराम, श्रवण कुमार, पूराराम आदि का पूरी व्यवस्था बनाने में अहम योगदान रहा। कार्यक्रम समापन के बाद ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

श्री डूंगरगढ़ अंचल में परवान पर होली का त्यौहार। सातलेरा गांव में फागोत्सव कार्यक्रम में धमाल गाते होली के रसिये।
फागोत्सव कार्यक्रम में लुढ़कते हुए चंग पर करतब दिखाते हुए होली के रसिये।
सातलेरा में आयोजित फागोत्सव में झूम उठा पूरा गांव।

Related Posts

यहां सड़क नहीं, पानी पर चलती है जिंदगी; जानें इस अनोखे शहर की पूरी कहानी

समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। कल्पना कीजिए एक ऐसी बस्ती की, जहां घर जमीन पर नहीं बल्कि पानी के ऊपर लकड़ी के खंभों पर टिके हों। जहां सड़कें नहीं हैं और…

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यहां सड़क नहीं, पानी पर चलती है जिंदगी; जानें इस अनोखे शहर की पूरी कहानी

यहां सड़क नहीं, पानी पर चलती है जिंदगी; जानें इस अनोखे शहर की पूरी कहानी

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights