Nature Nature

कस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में मना स्थापना दिवस, 95 पशुओं को मिला उपचार, दानदाताओं का हुआ सम्मान

Nature

कस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में मना स्थापना दिवस, 95 पशुओं को मिला उपचार, दानदाताओं का हुआ सम्मान
समाचार गढ़, 1 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में शनिवार को 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्रभर से पहुंचे पशु मालिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 95 पशुओं का उपचार किया गया, जिनमें से 5 पशुओं की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की गई, जबकि 40 श्वानों को रेबीज़ के टीके लगाए गए। इसके अलावा 50 अन्य पशुओं का सामान्य रोगों के लिए उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के भूमि दानदाता और भवन निर्माणकर्ता ओमप्रकाश राठी का साफा, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। राठी ने बताया कि उन्होंने 12 वर्ष पूर्व अपनी माता किस्तुरी देवी राठी की स्मृति में भूमि दान कर चिकित्सालय का भवन निर्मित करवाया था, जिससे कस्बे में पशु चिकित्सा सेवाओं को बड़ा विस्तार मिला। उन्होंने घोषणा की कि यदि चिकित्सालय को पॉलीक्लीनिक के रूप में क्रमोन्नत किया जाता है, तो वे अपनी ओर से अतिरिक्त भूमि, भवन, उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। साथ ही उन्होंने जीव दया गौशाला के नाम से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि चिकित्सालय को भेंट की। दानदाताओं में दिलीप कुमार ने कम्प्यूटर व प्रिंटर, सुशील मूंधड़ा ने डेजर्ट कूलर, तथा सरदाराराम बाना ने फर्नीचर की व्यवस्था की। विभाग की ओर से सभी दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. नरेश सक्सेना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनू खां, डॉ. सुभाष घारू, डॉ. रूचि पटवा, गजानंद बाना व उदयसिंह बाना सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. सुभाष घारू ने किया तथा डॉ. दिनू खां ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहदेव, रामसिंह जाखड़, नीरू, शमा, रविशंकर पांडे, रामनिवास, राजू डेलू व सलीम ने सक्रिय सहयोग दिया। विभागीय टीम ने दानदाताओं से भविष्य में भी सेवाओं के विस्तार हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights