Nature Nature

विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों से किया संवाद, योजनाओं के लाभार्थियों से की बात

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिग्गा में रात्रि प्रवास के दौरान जनता जनार्दन से भेंट कर उनसे आत्मीय संवाद किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीयों से मिलकर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि देश व प्रदेश में करोड़ों नागरिकों के सपने साकार हो रहे हैं। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और भाजपा को जनता का असीम स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।
इस मौके पर बृजलाल तावनियाँ, सरपंच सारण, उपसरपंच गोर्धन तावनियाँ, किशोर सिंह राजपूत, नेम सुथार, मोहन राणा, रुघाराम, तापड़िया रूपाराम बावरी, महावीर व्यास, महावीर तावनियाँ, श्याम दर्जी, सुरेन्द्र सारण, गणेश आचार्य, हंसराज मेघवाल, भंवर तावनियाँ, संतोष ओझा सहित भाजपा कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमेरिकी हमलों के बीच चाबहार पोर्ट पर असर की आशंका, भारत के रणनीतिक प्रोजेक्ट पर बढ़ी चिंता

    समाचार गढ़। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के चाबहार पोर्ट को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी एयरस्ट्राइक…

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    समाचार गढ़। भारत ने रेल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी हमलों के बीच चाबहार पोर्ट पर असर की आशंका, भारत के रणनीतिक प्रोजेक्ट पर बढ़ी चिंता

    अमेरिकी हमलों के बीच चाबहार पोर्ट पर असर की आशंका, भारत के रणनीतिक प्रोजेक्ट पर बढ़ी चिंता

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights