Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 13 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। बुधवार सुबह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने पुलिस टीम के साथ श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक के कट्टे में शराब के पव्वे रखते हुए देखा पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति, लक्ष्मीनारायण पुत्र नौरंगराम, 51 वर्षीय, निवासी बिग्गाबास प्रतापबस्ती श्रीडूंगरगढ़, पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। जब उससे कट्टे के सामान के बारे में पूछा गया, तो उसने उसमें शराब होने की बात स्वीकार की। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 47 पव्वे “ढोला मारू” देशी सादा शराब बरामद हुए, जिनमें से एक पव्वे को नमूना के रूप में सील कर लिया गया और शेष 46 पव्वों को भी सील कर दिया गया। लक्ष्मीनारायण के पास अवैध शराब रखने और उसके परिवहन के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी, जिससे यह धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत दंडनीय अपराध बनता है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights