Nature Nature

महिला शक्ति के निर्देशन में पंचायत समिति का आया प्रथम स्थान, श्रीडूंगरगढ़ विकास अधिकारी रामचंद्र जाट

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति सभागार में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के द्वितीय चरण का प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें विकास अधिकारी रामचंद्र जाट और जिला परिषद से नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक पंकज चौधरी और सुभाषचंद्र पुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन से हुआ। बुधवार को बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था। वह सम्मान ट्रॉफी विकास अधिकारी रामचन्द्र जाट ने प्रधान सावित्री देवी गोदारा को समर्पित करते हुए कहा कि एक महिला शक्ति के निर्देशन में पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ निरन्तर जनहित के विकास कार्यों को सुनियोजित तरीके से संपादित कर रही है। इसके साथ ही विकास अधिकारी रामचन्द्र जाट ने समुपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ के गांवों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। हम सभी को मिलकर स्वच्छता मिशन को सफल बनाना है। मनरेगा में हमें और श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रधान सावित्रीदेवी गोदारा ने कहा कि जिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति को जो यह सम्मान मिला है उससे हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। यह सम्मान हमें निरन्तर ग्रामीण जनता के विकास और सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता रहेगा। हमें अब हर एक क्षेत्र में जिलेभर के अंदर अव्वलता बनाए रखनी है। कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक पंकज चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी मुहिम और कार्य को लागू करने में आवश्यक दिशा निर्देश की जानकारी देते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पुनिया ने किया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights