Nature Nature

Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

Nature

समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026।

Bikaner News: आबकारी विभाग की टीम ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। सेजड़ासर सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 732 कार्टन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पशु आहार और लकड़ी के भूसे के नीचे छिपाई थी शराब

आबकारी विभाग के अनुसार, आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ प्रदेशभर में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लूणकरणसर आबकारी थाना टीम ने भारतमाला रोड पर सेजड़ासर सरहद में मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की।

इस दौरान ट्रक संख्या RJ.02.GH.4815 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में पशु आहार और लकड़ी के भूसे के कट्टों के नीचे अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। तलाशी में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 732 कार्टन बरामद हुए।

बरामद शराब में रॉयल चैलेंज के 227 कार्टन, पव्वों के 380 कार्टन और ऑल सीजन ब्रांड के 125 कार्टन शामिल हैं। आबकारी विभाग ने जब्त शराब की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये आंकी है। मौके से ट्रक चालक जयराम विश्नोई निवासी जालौर को गिरफ्तार किया गया।

इन अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी के अनुसार, कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बीकानेर जोन मनीषा लेघा, उपायुक्त ईपीएफ पोमाराम रोहिण और डीईओ बीकानेर संजीव कुमार पटावरी के सुपरविजन में की गई।

सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूणकरणसर आबकारी थाना टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग के अनुसार, डीईओ पाली मनोज बिस्सा और सिपाही मनोज द्वारा दी गई सूचना भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण रही।

प्रदेशभर में 87 अभियोग दर्ज, 23 गिरफ्तार

विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 सितंबर 2026 को प्रदेशभर में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 87 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 19,220 लीटर वॉश नष्ट की गई और 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विभाग के अनुसार, कार्रवाई में 340 लीटर देशी मदिरा, जिसकी लागत 89,596 रुपये है, 72 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, जिसकी कीमत 72,340 रुपये है, और 116 लीटर बीयर, जिसकी कीमत 23,327 रुपये है, जब्त की गई। इसके अलावा 498 लीटर हथकड़ शराब भी बरामद की गई।

इन जिलों में भी आबकारी विभाग की कार्रवाई

सवाई माधोपुर: दबिश के दौरान 1,000 लीटर वॉश और चालू भट्टी नष्ट की गई। साथ ही 21 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा, 10 पव्वे देशी मदिरा, 2 बोतल आरएमएल, 25 पव्वे अंग्रेजी शराब और 30 बीयर केन जब्त किए गए।

श्रीगंगानगर: शहर में 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब और ग्रामीण क्षेत्र में 40 पव्वे देशी मदिरा जब्त की गई।

सूरतगढ़ और अनूपगढ़: सूरतगढ़ में 100 लीटर और अनूपगढ़ में 500 लीटर वॉश नष्ट की गई। साथ ही 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

झालावाड़: ईपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए 2,200 लीटर वॉश नष्ट की।

जोधपुर: अलग-अलग कार्रवाई में 591 देशी शराब के पव्वे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब, 36 बीयर की बोतल, 15 बीयर केन और 6 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।

सिरोही: आबूरोड़ और रेवदर में कार्रवाई के दौरान 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब और 34 पव्वे देशी मदिरा जब्त की गई।

बांसवाड़ा: दबिश के दौरान 142 बोतल अवैध महुआ शराब जब्त की गई। इसके अलावा 3,100 लीटर उत्प्रेरित वॉश और 2 भट्टियां नष्ट की गईं।

बूंदी: 48 पव्वे राणा स्ट्रांग देशी मदिरा और 48 पव्वे रॉयल ट्राइब व्हिस्की जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में नाकाबंदी, दबिश और सघन गश्त की जा रही है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और आबकारी निरोधक दलों को अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights