Nature Nature

बीकानेर डिपो से 15 फरवरी को अयोध्या के लिए नियमित बस सेवा शुरू

Nature

समाचार गढ़, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बीकानेर डिपो से 15 फरवरी को अयोध्या के लिए नियमित बस सेवा शुरू हो जाएगी। यात्री इसकी एडवांस बुकिंग 10 फरवरी से रोडवेज की वेबसाइट से करवा सकेंगे। इस यात्रा की खास बात यह रहेगी, कि यह सभी संभाग मुख्यालयों से एक साथ शुरू की जा रही है। बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक अंकित कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या में रामलाल की स्थापना के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस प्रकार की बस सेवा
शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि बीकानेर आगार से रोजाना अयोध्या के लिए बस चलेगी, जिसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने बीकानेर सहित जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा का प्रारम्भ करने की घोषणा की है। अयोध्या की सैर करने वाले यात्री विभाग की वेबसाइट
https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आरक्षित टिकट ले सकेंगे। इसमें महिला यात्रियों को आधा किराया ही देना होगा। शेष नियम-शर्ते पूर्व की भांति रहेंगे।
यह रहेगा अयोध्या बस का टाइम टेबल : बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक अंकित कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या के लिए बसों का संचालन करने के लिए तीन बसों को रिजर्व किया गया है। इसके लिए आरटीओ से आगामी चार महीने का अस्थाई परमिट भी ले लिया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के लिए 15 फरवरी से रोजाना सुबह 7.50 बजे बस रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह करीब सात बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। इसी प्रकार अयोध्या से रोजाना दोपहर दो बजे बीकानेर के लिए बस रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर करीब दो बजे बीकानेर पहुंचेगी।

Related Posts

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी गतिविधियों का केंद्र जनता के बीच नहीं, बल्कि होटल और रिजॉर्ट बनते…

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights