Nature Nature

गर्मी के मौसम में अपनी डाइट का रखें खास ख्याल, इन चीजों से करें परहेज, ये करें शामिल

Nature

गर्मी के मौसम में अपनी डाइट का रखें खास ख्याल, इन चीजों से करें परहेज, ये करें शामिल
समाचार गढ़, 20 मई, श्रीडूंगरगढ़। गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को अपने खाने पीने को लेकर आती है। लोग इस भीषण गर्मी में भी अधिक तला भुना और भारी खाना खा लेते हैं, जिससे उनका पेट खराब होता है। एसिडिटी होती है। उल्टी चक्कर आने लग जाते हैं और उन्हें सुस्ती भी लगती है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में सही डाइट क्या होनी चाहिए, खाने-पीने का किस तरह से ख्याल रखकर हम खुद को स्वस्थ और फ्रेश रख सकते हैं।

गर्मियों में कोशिश करना चाहिए कि लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में जरूरी है कि आप 5 लीटर पानी एक दिन में जरूर पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि घर में बनाकर नींबू पानी भी पी सकते हैं।

पसीना ज्यादा आता है तो ऐसे रखें ध्यान
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो कम से कम 7 लीटर पानी पीना चाहिए और यह पानी जरूरी नहीं है की सामान्य बोतल का पानी हो बल्कि आप आम पन्ना, गन्ने का जूस, सामान्य जूस या किसी भी तरह के जूस को ले सकते हैं लेकिन बस साफ-सफाई का ध्यान रखें. उन्होंने बताया कि गर्मियों में सिर्फ कोशिश करना है कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी होने ना पाए. अगर पानी की कमी हुई तो आपको कई तरह की शारीरिक बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।

गर्मियों में तला-भुना खाने से करें परहेज
खाने की बात करें तो लोग गर्मियों में भारी खाना जैसे फास्ट फूड, जंक फूड, तला भुना खाना कम खाएं। इससे उनका पेट खराब नहीं होगा और वो बीमार नहीं पड़ेंगे। गर्मियों के मौसम में जितना हो सके हल्का खाना खाएं जो जल्दी से आपका डाइजेस्ट हो जाए। क्योंकि मेटाबॉलिज्म गर्मियों में धीमे काम करता है। जिससे खाना देरी से पचता है। हल्का खाएंगे तो सही समय पर खाना पच जाएगा और आपको सेहतमंद भी रखेगा। उन्होंने बताया कि खाने में फलों की मात्रा ज्यादा से ज्यादा बढ़ा दें।

Related Posts

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर प्रदर्शन…

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए भीषण हादसों में 12…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights