Nature Nature

फोन मालिक तक पहुंची खबर, सही सलामत फोन को पाकर खुश हुआ संजू, जताया आभार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शनिवार सुबह हाईवे के किनारे खाकी धोरा मंदिर के पास मिले एंड्राइड फोन की खबर आखिरकार फोन मालिक तक पहुंच गई । समाचार गढ़ में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद शनिवार रात को फोन मालिक का फोन आ गया और उसने अपना फोन गुम होने की जानकारी दी । फोन मालिक ने फोन करके बताया कि अभी वह सालासर धाम पर आया हुआ है रविवार सुबह आकर फोन ले लूंगा और आज दोपहर को फोन मालिक श्री डूंगरगढ़ पहुंचा और अपने फोन की ओर अपनी पहचान बता कर अपना फोन प्राप्त करते हुए महेश जाखड़ का शुक्रगुजार अदा किया ।साथ ही समाचार गढ़ का आभार व्यक्त किया । फोन मालिक अबोहर पंजाब निवासी संजू ने बताया कि वह ट्रक चलाता है और पंजाब से यात्रियों के साथ वीर बिग्गाजी महाराज के मेले में आया था खाकी धोरा मंदिर के पास सभी यात्रियों ने कुछ देर के लिए आराम किया तभी यह उनका फोन वहां पर कब गिर गया पता ही नहीं चला उसके बाद सभी वीर बिग्गाजी मंदिर होते हुए सालासर धाम चले गए । काफी खोजबीन करने के बाद भी फोन का कोई पता नहीं चला क्योंकि फोन डिस्चार्ज होने की वजह से स्वत ही बंद हो गया । कुछ समय बाद यहां से श्री डूंगरगढ़ निवासी कुछ जातरू वीर बिग्गाजी महाराज के पैदल जा रहे थे तभी आगे आगे चल रहे बच्चे महेश को यह फोन हाईवे के किनारे पड़ा दिखाई दिया तो महेश ने फोन को उठा कर अपनी जेब में रख लिया ओर फोन मालिक का फोन आने का इंतजार करने लगालेकिन फोन डिस्चार्ज होने की वजह से कुछ ही देर में स्विच ऑफ हो गया । ईमानदार महेश वीर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर वापस श्री डूंगरगढ़ आया और समाचार गढ़ को सूचित किया तथा जैसे तैसे करके फोन को ऑन किया । शनिवार शाम को समाचार गढ़ में खबर प्रकाशन के कुछ घंटे बाद ही फोन मालिक का फोन आ गया । अपना फोन प्राप्त करते हुए ट्रक ड्राइवर संजू ने ईमानदार बालक महेश जाखड़ की जमकर तारीफ करते हुए भगवान आपका भला करें भगवान आपको हजारी उम्र दे जैसे शब्दों से आशीर्वाद दिया । ट्रक ड्राइवर संजू ने कहा कि छोटी सी उम्र में बालक महेश जाखड़ ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है इसके लिए मैं महेश का आभार व्यक्त करता हूं।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights