Nature Nature

प्रदेश में 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश होने की संभावना

Nature

समाचार गढ़। मौसम की आंख मिचौली जारी है। दिन के समय धूप खिलती है लेकिन सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 9 बजे तक हल्का कोहरा रहने और सर्द हवाएं चलने से यहां सर्दी ज्यादा रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन बर्फ जमी, तापमान माइनस डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 3 फरवरी को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी तक प्रदेश के मौसम में देखा जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 13 और 14 फरवरी की मध्य रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights