Nature Nature

भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में श्रीडूंगरगढ़ के तुषार चौरडिया का चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लेंगे हिस्सा

Nature

समाचारगढ़ 16 नवम्बर 2024 जलगांव: कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों तुषार चौरडिया और नचिकेत ठाकुर का चयन भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 25 नवंबर से 6 दिसंबर 2024 तक मुंबई और भुवनेश्वर में ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज में भाग लेंगे।

कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय को पहली बार भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के लिए दो खिलाड़ियों के चयन का गौरव प्राप्त हुआ है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ निवासी और जलगांव प्रवासी तुषार चौरडिया तथा नचिकेत ठाकुर शामिल हैं।

तुषार चौरडिया तेरापंथी सभा, जलगांव के उपाध्यक्ष नोरतमल चौरडिया के बड़े सुपुत्र हैं। हाल ही में तुषार ने मालदीव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।

तुषार चौरडिया एम. जे. कॉलेज, जलगांव और पी.ओ. नाहटा कॉलेज, भुसावल (महाराष्ट्र) की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनका चयन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, जे.जे.टी. यूनिवर्सिटी राजस्थान में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता, बीसीसीआई के तहत असम में आयोजित वीजी ट्रॉफी 2023-24 और भुवनेश्वर में चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

तुषार एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं। वे 18 से 24 नवंबर तक केआईआईटी, भुवनेश्वर विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेगी।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वी.एल. माहेश्वरी, प्रो. एस.टी. इंगले, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद पाटिल, वित्त एवं लेखा अधिकारी सीए रविंद्र पाटिल और खेल निदेशक डॉ. दिनेश पाटिल ने तुषार को बधाई दी है।

गौरतलब है कि अब तक भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के लिए 55 मशहूर खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिनमें सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोहिंदर अमरनाथ, अजीत वाडेकर और बिशन सिंह बेदी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights