Nature Nature

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 4 अक्टूबर से, भव्य भजन संध्या से सजेगी रात, तैयारियां पूरी

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। (गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा की विशेष’ रिपोर्ट) जाखड़ समुदाय के कुल देवता गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 4 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। आयोजन शीश देवली धाम रीड़ी एवं शौर्यपीठ धड़ देवली धाम रोही बिग्गा में किया जाएगा।

मेला शुभारंभ के पहले दिन, 4 अक्टूबर को, दोनों ही धामों पर विशाल जागरण व भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। रोही बिग्गा स्थित धड़ देवली धाम पर वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के भीम जाखड़ ने बताया कि सुप्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना देवी एवं रमेश बांगड़वा एंड पार्टी भक्तों को भजनों की संध्या में रसविभोर करेंगे। वहीं, 5 अक्टूबर को विशाल मेले का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचेंगे।

हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष व आसोज शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को यहां विशाल जागरण और मेला लगता है। इस आयोजन में गुजरात, बाड़मेर, मारवाड़, पाली, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित दूर-दराज़ से श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी होगी।

रीड़ी धाम पर भी विशेष आयोजन
शीश देवली धाम रीड़ी में भी 4 अक्टूबर की रात विशाल जागरण होगा। यहां भजन गायक अनिल सैन, दौलत कुमार गर्वा, पूजा जांगिड़, खुशी चौधरी, ममता, विक्की चौधरी, मनीषा जाखड़ सहित कई कलाकार भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

दोनों ही धामों पर भक्तिमय वातावरण बनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं और मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया जा रहा है। आगामी दो दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था के रंगों से सराबोर रहेंगे।

  • Related Posts

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights