Nature Nature

पूर्ण लगाव बिना लिखने की साधना सफल नहीं होती- संतोष सागर

Nature

समाचार-गढ़, 2 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ में लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला के ग्यारहवें दिवस नव लेखकों को सम्बोधित करते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि जिस क्षेत्र में पूर्ण लगाव नहीं होता, वहां सफलता संदिग्ध रहती है। जिस क्षेत्र में भी उतरना चाहते हो, उसमें अपनी रुचि को उत्तरोतर बढाओ, साधना पक्की हो जाएगी। आपने कहा कि विचार के बिना लेखन प्राणहीन और प्रभावहीन होगा। विचार तो आवश्यक है। आपने कहा- जैसी दृष्टि- वैसी सृष्टि। दृष्टि में भ्रम है तो लेखन सृजनात्मक कैसे होगा? विचार शुद्धि के लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किए। अंत में आपने कहा कि जहां शुद्धि है, वहां सिद्धि है।
नव लेखक आज बाल कहानियाँ लिखकर लाए, जिनका वाचन किया गया। डाॅ मदन सैनी ने बाल कहानी के इतिहास और उसके लिखने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि बालक के मनोविज्ञान को समझे बिना बाल साहित्य नहीं लिखा जा रहा। इन वर्षों में बच्चों को बाल साहित्य पढ़ने से वंचित किया जा रहा है। स्कूल बच्चों को बाल साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित ही नहीं करते, इसलिए वे बाल साहित्य के आस्वाद से अपरिचित ही रह जाते हैं। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला से वे बहुत उत्साहित हैं। संस्था ऐसी प्रशिक्षण कार्यशाला प्रति वर्ष लगाने का प्रयास करेगी।
प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने आज लेखन में प्रयुक्त भाषा की सावधानियों से परिचित करवाया। आपने कहा कि लेखक भाषा के माध्यम से ही पाठक के साथ रिश्ता कायम करता है। भाषा ऐसी होनी चाहिए जो पाठक को बांधने की क्षमता रखे। नव लेखकों ने लेखन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका उचित समाधान प्रस्तुत किया गया।
पूर्व लेखाधिकारी बजरंग शर्मा, सत्यनारायण योगी तथा साहित्यकार सत्यदीप भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights