Nature Nature

जुझारू नेता बाना की अगुवाई में युवा जुड़े भारत जोड़ो यात्रा में रचे इतिहास

Nature

जुझारू नेता बाना की अगुवाई में युवा जुड़े भारत जोड़ो यात्रा में रचे इतिहास
डूंगरपुर विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ में यूथ से की अपील, बरसे भाजपा पर, गिनवाई कमियां।
भाजपा भारत तोड़ो की नीति पर काम करते हुए आपसी वैमनस्य फैला रही है और हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में भाईचारा बनाकर भारत जोड़ो जैसी क्रांतिकारी देशसेवा में जुटे है। ये बात डूंगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा ने यूथ कांग्रेस कार्यालय पर बाइक रैली के समारोह पूर्वक समापन पर युवाओं से कही। घोघरा ने कहा कि बीकानेर के जुझारू जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में जिले भर से युवा भारत जोड़ो यात्रा में जुडें और इतिहास रचे। घोघरा ने कहा कि आज युवा रोजगार के लिए जुझ रहा है, किसान परेशान है, मंहगाई चरम पर है और इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें है। घोघरा ने कहा कि युवाओं यूथ कांग्रेस के बैनर तले झालावाड़ से प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो और अपने नेता के इस ऐतिहासिक कदम पर उनका साथ दें। घोघरा के गोपाल गौशाला पहुंचने पर युवाओं ने कांग्रेस के साथ राहुल गांधी जिदांबाद के नारे लगाए। घोघरा भी अपनी गाड़ी छोड़कर मोटरसाइकिल पर सवार हुए। बाइक रैली की अगुवाई देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने की। रैली मुख्य बाजार से यूथ कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची व रैली का समारोह के रूप में समापन हुआ। बाना ने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमाला व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी भी मौजूद रहें। रैली व कार्यक्रम में सन्तोष गोदारा, सुरेंद्र महावर, मूलचंद स्वामी, गोल्डन तंवर, महेश पिलानिया, मोशिन खान, श्याम मोदी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, विजयपाल शर्मा, श्रवण सिद्ध, धानुखां, कपिल शर्मा, सुशील सुथार, तुलछिराम जाखड़, गणपत जाखड़, विवेक प्रजापति, गोविंद गुरावा, कपिल शर्मा, अमरचंद प्रजापत, इब्राहीम खान, गोविंद सारस्वत, अमित मीणा, सुभाष सारण, अमित मीणा, धनपत, शुभम शर्मा, साजिद खान, आशीष शर्मा, रवि शर्मा, ओमप्रकाश डोगीवाल, मोडाराम गोदारा, सीताराम गोदारा, मुखराम बाना, दुलीचंद बाना सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights