Nature Nature

33 जिलों में सनातन धर्म यात्रा व 3.5 लाख गीता पुस्तक बांटी विद्यार्थियों को, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर युवा संत संतोष सागर का हुआ भव्य स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के तैतीस जिलों में संकल्पित सनातन धर्म यात्रा का समापन कर बुधवार को दोपहर युवा संत संतोष सागर स्थानीय घूमचक्कर पर पहुंचे तब नगर के कृतज्ञ नर नारियों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर पुष्प वर्षा की तथा फूलमालाओं से लाद दिया।
नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सनातन धर्म यात्रा का दल कालूबास के पाराशर मंदिर पहुंचा। वहां सभा को संबोधित करते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि एक वर्षीय सनातन धर्म यात्रा में साढे तीन लाख विद्यार्थियों को निशुल्क गीता प्रदान की गई तथा पर्यावरण संरक्षा के निमित्त यज्ञ किए गए तथा कथा के द्वारा सामान्य जन को उद्बोधित किया गया।

युवा संत का गौ माता भंडारा गौशाला समिति द्वारा भी शॉल, फूलमाला, साफा व 11 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। कल जयपुर में प्रांत के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को श्रीमद्भगवद्गीता को पाठ्यक्रम में लागू करने के लिए ज्ञापन दिया गया। जयपुर में गीता भवन का निर्माण करवाया जाएगा। अगले दिनों में नगर के विद्यार्थियों को संस्कारित करने के लिए उन्हें गीता अध्ययन में पारंगत किया जाएगा। पत्रकार शिवकुमार तिवाड़ी ने एक वर्षीय सनातन धर्म यात्रा के संस्मरण सुनाए। डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि यह यात्रा अपने संकल्प और लक्ष्यों को प्राप्त कर पाई है, उसके पीछे नगर के सद्भावी जनों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। नगर की सभी विशिष्ट संस्थाओं की ओर से महाराज श्री का यहां शाॅल, साफा ओढाकर स्वागत किया गया। पाराशर मंदिर में अपार जन उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights