Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मेघ हुए मेहरबान, जमकर बरसे बादल, रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मेघ हुए मेहरबान जमकर बरसे बादल रुक रुक कर बरसात का दौर जारी

समाचार-गढ़, 24 मई 2023। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व ही अलर्ट जारी कर दिया था। आज दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादलों ने गर्मी के पारे को उतार दिया। पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे आमजन के साथ-साथ जीव जंतुओं को बरसात ने राहत पहुंचाई है। आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लगभग सभी गांवों में आठ से दस अंगुल बरसात के समाचार मिल रहे हैं। कई गांवों में निचले इलाकों सहित श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार, गांधी पार्क, हॉस्पिटल रोड़ सहित कई वार्डो में निचले हिस्से में पानी भरने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।जेठ महीने में बरसात होने से भूमि पुत्र खुश नजर आ रहा है।
सातलेरा गांव के किसान मालाराम तावनिया, धीरदेसर चोटियान से किसान सांवरमल, ऊपनी से किसान मामराज सहित किसानों ने बताया कि सही वक्त पर बरसात होने से बाजरे का बिजान कर सकेंगे। मूंगफली के बिजान में यह बरसात संजीवनी बूटी का काम करेगी। श्रीडूंगरगढ़ सहित कई गांवो में बरसात के साथ ओले भी गिरे। बरसात होने के साथ ही किसानों ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। वहीं सेरूणा गाँव में तूफानी बरसात के कारण एक ट्रांसफार्मर धराशाई हो गया।

समाचार-गढ़। बरसात से निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी।
समाचार-गढ़। दोपहर बाद से ही रुक रुक कर बरसात का दौर जारी।
समाचार-गढ़। सातलेरा गांव में जमकर बरसे बादल किसान वर्ग हर्षित।
फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
समाचार-गढ़। सातलेरा गांव में जमकर बरसे बादल किसान वर्ग हर्षित।
फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
समाचार-गढ़। दोपहर बाद से ही रुक रुक कर बरसात का दौर जारी।
समाचार-गढ़। सेरूणा गांव में तूफानी बरसात से धराशाई हुआ ट्रांसफार्मर।
समाचार-गढ़। सेरूणा गांव में तूफानी बरसात से धराशाई हुआ ट्रांसफार्मर।
  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights