Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के आह्वान पर उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले आज श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा 27 मार्च से 3 अप्रैल तक विरोध सप्ताह मना रहा है। संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता, मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित और उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान ने बताया कि विरोध सप्ताह के दौरान केंद्र सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ के सचिव व गुसांईसर बड़ा के निवासी सीताराम गोदारा ने बताया कि केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया। गोदारा ने बताया कि नई पेंशन नीति वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, संरक्षा कोटि के कर्मचारियों विशेष तौर पर रनिंग कर्मचारियों को तनाव मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए, अतिरिक्त कार्य के लिए ओवरटाइम अलाउंस का फिर से भुगतान किया जाए, सर्दियों में ट्रैक की पेट्रोलिंग की अधिकतम सीमा 12 किलोमीटर निर्धारित की जाए और एक साथ दो पेट्रोलमैन को भेजा जाए, हर साल जीडीसीई का चयन सुनिश्चित किया जाए, एलडीसीई सभी श्रेणियों के लिए शुरू की जाए, प्वाइंट्समैन, गेटमैन सहित किसी भी कर्मचारी से अधिकतम 8 घंटे से ज्यादा कार्य नहीं लिया जाए, नाइट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग लिमिट को तत्काल हटाया जाए, इसके अलावा रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सहायक मंडल मंत्री हरिहर सुथार, आरकेटीए बीकानेर मंडल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, पीरदान, विकास कुमार, देवीलाल, सुरेश, शंकर, माल छिंपा, शिवलाल, सुरेश कुमार, राजेंद्र टांडे, मुकेश कुमार जांगिड़, सुमित मीणा, चंद्रप्रकाश, कैलाश, ओमप्रकाश मीणा, राम सुरेश, भागी खिलेरी, मुकेश, नरेंद्र, मुन्नालाल आदि अनेक कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। अमेरिका ने जॉर्डन में अपने सैन्य ठिकाने पर हुए मिसाइल हमले के एक दिन बाद ईरान के खिलाफ बड़ा जवाबी अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार तड़के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights