Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब माथा टेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नोत्तिया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा सातलेरा गांव से दो किलोमीटर दूर उत्तर दिशा रोही स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाला मेला गुरुवार को पूरे परवान पर रहा । मेले में बाड़मेर, जोधपुर, महाराष्ट्र, श्रीगंगानगर, पंजाब, हरियाणा, नागौर सहित दूरदराज के गांव कस्बों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लोकदेवता गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर पर पहुंच कर माथा टेक कर वीर बिग्गाजी महाराज से कामना करते हुए खुशहाली की मन्नोतिया मांगी ।मंदिर पुजारी मालाराम तावनिया ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । मेले के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया । श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगी प्रसाद, खिलौने, मनिहारी की अस्थाई दुकानों पर जमकर खरीददारी की । मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर बिग्गाजी सेवा दल के कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ जुटे रहे ।

जागरण में झूमे श्रद्धालु बही भक्ति रस की धारा – मेले के अवसर पर बुधवार रात्रि वीर बिग्गाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन रखा गया जिसमें भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज की कथा भजनों की आस्थामयी ऐसी प्रस्तुतियां दी गई कि श्रद्धालु झूम उठे । भजन गायिका अर्चना देवी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजन “रुन झुन बाजे ऐ घोड़ी थारा घुंघरा “आए बिग्गा जी थारे द्वार सुन लो भक्तों की पुकार”जैसे एक से बढ़कर एक आस्था मय भजनों की प्रस्तुतियों पर जागरण में उपस्थित श्रोताओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया । गुरुवार सुबह भोर होते ही भक्तों ने मंदिर के आगे बने हवन कुंड में घी की आहुतियां देकर वीर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर खुशहाली की कामना की । नवविवाहित जोड़ों ने बिग्गाजी महाराज के गठ जोड़े की जात लगाकर खुशहाल जीवन की कामना की है।

नवनिर्मित मंदिर बना आकर्षण का केंद्र – यहां धड देवली धाम पर धौलपुर के पत्थरों पर कलाकृतियां अकेरकर बनाया जा रहा वीर बिग्गाजी महाराज के विशाल मंदिर को निहारने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी रही । बिग्गाजी महाराज के भक्त नवनिर्मित मंदिर को बारीकी से निहारते हुए नजर आ रहे थे इस विशाल मंदिर की नीव सन २०११ में लगी थी उसके बाद से मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है। मंदिर का संपूर्ण कार्य पूरा होने में अभी कुछ समय और लगेगा ।

इसी प्रकार श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीडी में भी मेला पूरे परवान पर रहा ।भक्तो ने बिग्गाजी महाराज के खीर,पतासा,नारियल,लड्डू , पेड़ा का प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की ।वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली तथा धड़ देवली धाम दोनों ही जगह पर भक्तों ने माथा टेक कर खुशहाली की कामना की ।शीश देवली धाम पर भी रात्रि जागरण का आयोजन किया गया ।जिसमें गायक कलाकारों ने भजनों से समा बांध कर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

धड़ देवली धाम पर पहुंचे भक्तों ने लगाई वीर बिग्गाजी महाराज के धोक,मांगी मन्नोतिया । फोटो मुनीराम हरियाणवी

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights