Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के दिन बनेगी सुशीला पुगलिया श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षा

Nature

समाचार गढ़, 24 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के स्थापना दिवस यानी 26 मई के शुभ दिन श्रीडूंगरगढ़ की बेटी एवं वधू श्रीमती सुशीला पुगलिया बनेगी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षा। श्रीमती सुशीला पुगलिया धर्मपत्नी भीखमचंद पुगलिया को निर्विरोध अध्यक्षा बनाने के लिए शहर के जैन तेरापंथी समाज ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है। वे सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष होंगी।
उल्लेखनीय है कि सत्र 2024 से 2026 के द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए गत दिनों चार जनों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए थे, किंतु अंतःप्रेरणा से चारों ही जनों ने समाज में सद्भाव और समरसता बनी रहे, इसलिए एकमत से सुशीला को अध्यक्षा बनाने के लिए अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब 26 मई यानी श्रीडूंगरगढ़ के स्थापना दिवस के दिन उनके निर्वाचित होने की संवैधानिक घोषणा कर दी जाएगी। वर्तमान में  विजयराज सेठिया सभा के अध्यक्ष हैं।
श्रीमती सुशीला पुगलिया का जन्म 20 सितम्बर 1961 को हुआ। वे आडसरबास के माणकचंद बरड़िया की सुपुत्री हैं। वे जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की ट्रस्टी रह चुकी हैं तथा वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य हैं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, साउथ कलकत्ता की कार्य समिति में और श्रीडूंगरगढ़ में महिला मंडल की परामर्शिका हैं। वे अणुव्रत समिति की संपोषिका, एलायंस इंटरनेशनल क्लब डिस्ट्रिक्ट 202 की गवर्नर हैं, वे कलकता के एक सरकारी स्कूल को भी गोद लिए हुए। उदारहृदय भीखमचंद पुगलिया के सामाजिक कार्यों में उनका बराबर सहयोग बना रहता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में…

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights