Nature Nature

ताकत की खान हैं ये हरे पत्ते, पसलियों पर चढ़ेगा मांस, ऐसे खाकर मिलेगा दूध से 10 गुना ज्यादा प्रोटीन

Nature

समाचार गढ़, 16 जून, श्रीडूंगरगढ़। अगर शरीर कमजोरी की वजह से ढीला ढाला रहता है तो इन पत्तों का सेवन शुरू करें। यह आपको दूध, अंडे से भी ज्यादा ताकत दे सकते हैं। हड्डियों को ठोस बनाने वाला कैल्शियम भी देता है। इन फायदों के लिए मोरिंगा के पत्तों का ऐसे सेवन करें।

ताकत की खान है ये हरे पत्ते
हरी सब्जियों को घास-फूस नहीं समझना चाहिए। इनके अंदर बेशुमार ताकत छिपी होती है। ऐसे ही सहजन के पेड़ के पत्ते होते हैं। इन्हें मोरिंगा लीव्स भी कहते हैं। आंकड़े बताते हैं कि इनके अंदर दूध, दही, पनीर से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं, इनसे कैल्शियम की कमी भी पूरी की जा सकती है।

ऐसे खाने से तगड़ा बनेगा बदन
मोरिंगा के पत्तों को पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसे सलाद, अंडे, पास्ता के ऊपर छिड़कर खा सकते हैं। इसे सूप, डिप्स बनाकर खा सकते हैं। इसे जूस, नारियल पानी, स्मूदी, आइसक्रीम में मिलाकर खा सकते हैं।

10 गुना प्रोटीन
शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का प्रमुख सोर्स है। यूएसडीए के मुताबिक 100 ग्राम दूध 3.28 ग्राम प्रोटीन देता है। मगर यूएसडीए के मुताबिक 100 ग्राम मोरिंगा पाउडर से 33 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन मिलता है। इतना पोषण अंडा भी नहीं देता।

20 गुना कैल्शियम
हड्डियों के लिए भी मोरिंगा पाउडर ज्यादा बलशाली है। जहां दूध से करीब 123mg कैल्शियम मिलता है, वहीं इतनी ही मात्रा में मोरिंगा पाउडर 2667mg कैल्शियम देता है।

विटामिन ए की भरमार
मोरिंगा पाउडर आपकी आंखों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए की भरमार होती है। जो आपकी नजर और इम्यूनिटी को तेज करने में मदद करता है।

डायबिटीज
मधुमेह के रोगियों के लिए यह चूर्ण रामबाण इलाज बन सकता है। इसके ब्लड शुगर कम करने वाले गुणों की वजह से डॉक्टर इसका ज्यादा सेवन करने से मना करते हैं। क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज को बहुत ज्यादा भी गिरा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल
नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने से दिल पर प्रेशर बढ़ जाता है। यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। मगर मोरिंगा पाउडर लिपिड प्रोफाइल को कम करके गंदे कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाता है।

आर्सेनिक से बचाव
खाने-पीने का आर्सेनिक से दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। यह कैंसर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। मोरिंगा पाउडर इससे बचाने में भी सहायक होता है। यह आर्सेनिक टॉक्सिसिटी को कम करता है।

अंदरुनी सूजन
अगर आप लंबे समय से अंदरुनी सूजन व दर्द से जूझ रहे हैं तो इसकी मदद ले सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो क्रॉनिक इंफ्लामेशन को कम करने का काम करते हैं।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights