Nature Nature

रात को भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Nature

समाचार गढ़, 25 जून, श्रीडूंगरगढ़। रात के समय कुछ सब्जियों का सेवन पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। रात में ऐसी चीजों का सेवन सही माना जाता है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता हो। कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जो पचने में समय लेती हैं। जिसके कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।रात में होने वाली पाचन की समस्याएं आपकी नींद में भी दिक्कत कर सकती है। जिससे नींद में खलन और आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। पेट और नींद की समस्या के कारण अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यहां 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें रात के समय खाने से बचना चाहिए।

बैंगन

बैंगन में सोलेनिन नामक एक तत्व होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

टमाटर

टमाटर में एसिडिटी का कारण बनने वाले तत्व होते हैं। इसे रात में खाने से एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपकी नींद भी खराब हो सकती है।

मिर्ची

मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन तत्व शरीर में गर्मी को बढ़ाता है और इसके अधिक सेवन से पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। इसे रात में खाने से पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात में कम मिर्च का सेवन करने की कोशिश करें।

गोभी

गोभी खाने से रात में गैस अधिक उत्पन्न करने वाली सब्जियों में से एक है। इसे रात में खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिससे नींद में परेशानी हो सकती है।

भिंडी

भिंडी में फाइबर की अधिक होता है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है। इसे रात में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और नींद में दिक्कत पैदा हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights