Nature Nature

नवरात्र महोत्सव का भव्य समापन: छप्पन भोग, कलश यात्रा और भव्य झांकियों ने मोहा मन

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। ताल मैदान स्थित आशापुरा भवानी माताजी मंदिर में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रा महोत्सव का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय भव्य कार्यक्रमों में समाज के साथ अन्य भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार युवक संघ द्वारा मां भवानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस आयोजन में संघ अध्यक्ष मुखराम कड़ेल, मदन कड़ेल, दीपक झंवर, रणजीत कड़ेल, ताराचंद मौसूण, सुशील तोषवड, किशन मौसूण, बाबूलाल आसोपा, मोहनलाल झंवर, विकास जंगलवा, नंदू, श्रवण भूटण, पूनम चंद कड़ेल, युवराज, पंकज जांगलवा, राम तोषावड सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।

दुर्गा नवमी के दिन निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल माता-बहनों को काशीराम मौसूण, गौरीशंकर जोड़ा, हरि ओम मौसूण और मांगीलाल मौसूण द्वारा चुनरी भेंट की गई।

समापन समारोह के दौरान भव्य झांकियां निकाली गईं, जो मंदिर से रवाना होकर हाई स्कूल और मुख्य बाजार से गुजरते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचीं। इन झांकियों में मां जगदम्बा भवानी, शिव-पार्वती, राधाकृष्ण और हनुमान की झलकियां विशेष आकर्षण रहीं।

झांकियों के बाद मंदिर प्रांगण में हवन संपन्न हुआ और मां भवानी की ज्योत मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची।

मेढ़ स्वर्णकार समाज के कार्यकारणी सदस्य ओमप्रकाश कड़ेल (अध्यक्ष), ओमप्रकाश धूपड़ (मंत्री), जितेन्द्र कुमार सोनो (कोषाध्यक्ष), पवन गोपतान (सहकोषाध्यक्ष), रामावतार जांगलव (उपाध्यक्ष), पवन बूटण आदि सभी ने नवरात्रा निर्वाहन पूर्वक समापन होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights