Nature Nature

कृषि विभाग द्वारा “राजस्थान मिलेट्स मिशन” के तहत ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन

Nature

समाचार-गढ़, 27 सितम्बर 2023। कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर 2023 के उपलक्ष्य में राजस्थान मिलेट्स मिशन योजनान्तर्गत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में “ब्लॉक स्तरीय रोड शो” का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार से सहायक निदेशक रघुवरदयाल सुथार ने हरी झंडी दिखा कर मिलेट्स रथ को रवाना किया गया। इस अवसर उन्होंने बताया की राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में एक दिवसीय रोड शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मिलेट्स रथ गांव गांव जा कर मिलेट्स (मोटे अनाज) के प्रति जागरूकता पैदा करेगा।
कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया की इस वर्ष को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा “अन्न” का नाम देकर देश में मोटे अनाज के उत्पादन एवम प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री एवम् कृषि मंत्री राजस्थान द्वारा इस वर्ष बजट में राजस्थान मिलेट्स मिशन की घोषणा कर राज्य में बाजरा, ज्वार, रागी सहित तमाम मोटे अनाज के क्षेत्र, उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। मिशन के अंतर्गत किसानों एवम उद्यमियों द्वारा मोटे अनाज के प्रसंस्करण के लिए यूनिट स्थापना के लिए लागत का 50 प्रतिशत या 50 लाख रुपए तक का अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्री सारस्वत ने बताया की इस एक दिवसीय रोड शो के दौरान ब्लॉक के लगभग 25-30 गांवों को कवर किया जा रहा है। मिलेट्स रथ पर मोटे अनाज से संबंधित बैनर लगे हुए है तथा माइक से मिलेट्स गीत, स्लोगन तथा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू, सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, कृषि पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। कोलकाता: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को संगठन का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। वर्षा…

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का मामला सामने आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

    कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights