Nature Nature

कांग्रेसी पार्षद पानी की समस्या लेकर पहुंचे पीएचईडी कार्यालय, दी धरने की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या कस्बे के हर वार्ड से सामने आ रही हैं। आज बुधवार को कस्बे के 6 वार्डों के पार्षद व कांग्रेसी नेता ने पीएचईडी कार्यालय पहुंच कर पानी सुचारू रूप से पहुंचाने की मांग की।  इन्होंने कस्बे के सभी वार्डों से पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करने की बात कहते हुए आने वाले 7 दिन में समाधान नहीं होने पर विभाग के आगे धरना देने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस नेता विमल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जन समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। मनोज पारख़ और संजय करनाणी ने विभाग पर अनदेखी के आरोप लगाए व प्रवृत्ति के साथ विभागीय कार्मिक की लापरवाही के बारे में शिकायत की। इन्होंने कहा कि कार्मिकों की लापरवाही के कारण आए दिन मोटरें जल रही है जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और नागरिक परेशान हो रहें है। सभी पार्षदों ने अपने वार्डों में समय पर पानी नहीं पहुंचने, पानी लीकेज होने के स्थान चिह्नित करवाए व शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान युसुफ चुनगर, अभिषेक सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि किनारे पर स्थित कुछ घरों में पानी नहीं आने की समस्या का चिह्निकरण कर लिया गया है उनके समाधान के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights