Nature Nature

‘मुफ्त की रेवड़ी’ राजनीति नहीं चली, जनता ने कमल पर जताया विश्वास: मदन राठौड़

Nature

समाचार गढ़ 9 फरवरी 2025। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता में दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव साबित करता है कि ‘मुफ्त की रेवड़ी’ पर आधारित राजनीति हमेशा नहीं चल सकती। जनता सब कुछ जानती और समझती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को स्वच्छ राजनीति के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और अपना ही “शीशमहल” खड़ा कर लिया।

राठौड़ ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने केजरीवाल की सियासत को पहचान लिया और बीजेपी को समर्थन देते हुए कमल के निशान पर मुहर लगा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “असत्य अधिक दिनों तक नहीं टिक सकता।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले, फिर उसी आंदोलन को हड़प लिया और सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार में डूब गए। जेल तक की नौबत आ गई, लेकिन जनता ने अब मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है।

भविष्य की रणनीति पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि बीजेपी का विजय अभियान थमने वाला नहीं है। “हम हरियाणा और महाराष्ट्र में जीते हैं, अब बिहार में भी जीत दर्ज करेंगे।”

बांग्लादेश मुद्दे पर केंद्र सरकार का कूटनीतिक दबाव
बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि ऐसे हमले रोके जाने चाहिए और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर कूटनीतिक दबाव बनाया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि भले ही वह देर से आया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया सही दिशा में थी।

राठौड़ ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सभी को एकजुट रहना चाहिए और इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। “यह राजनीति करने का समय नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का वक्त है।”

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights