Nature Nature

गांधी दर्शन आज के युग की आधारभूत व महत्ती आवश्यकता- SDM मुकेश चौधरी

Nature

समाचार-गढ़, 15 जून 2023। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा गांधी दर्शन के प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत उपखंड स्तर पर पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि व प्रमुख वक्ता के रूप में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने गाँधीजी के जन्म से लेकर निर्वाण तक की घटनाओं, सिद्धांतो, आंदोलनों के बारे में सदन को विस्तृत रूप में बताया। उनके धारा प्रवाह उदबोधन को सभी ने तल्लीनता से सुना। पंचायत समिति के निवर्तमान उप प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गाँधीजी के विचारों सिद्धान्तो को संकल्प के साथ जीवन में आत्मसात करना चाहिए। शांति एवं अहिंसा समिति के जिला स्तरीय सदस्य, प्रमुख शिक्षक विजयराज सेवग ने देश की आजादी में गाँधीजी द्वारा किये गए संघर्षो के बारे में विस्तृत चर्चा की। असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन,अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन, करो या मरो के आव्हान के बारे में विस्तार से सदन को बताया। समिति के जिला स्तरीय सदस्य अयूब दमामी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति गाँधीजी को हर पल याद करता है। समिति के सदस्य कोडाराम भादू ने गाँधीजी के जीवन के अध्यात्मक पहलु पर चर्चा करते हुए उन्हें आधुनिक युग का महानतम आध्यात्मिक पुरोधा बताया। शिक्षक रमेश कुमार शर्मा ने भी गांधी दर्शन की प्रासंगिकता के बारे में बताया। विकास अधिकारी रामचंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों से गांधी दर्शन के अध्ययन पर व जीवन को उनके अनुरूप ढालने पर जोर दिया। समारोह में समिति के सदस्य प्रकाश दुसाद,संदीप धनकड़, नानूराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अंजू पारख, मनोज पारख, राजकीय उच्च माध्यमिक छात्र, राजकीय रूपादेवी उच्च माध्यमिक स्कूल,ए जी मिशन, मॉडर्न राजस्थान sr सेकेंडरी स्कूल, भारती निकेतन के विद्यार्थी, पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, कस्बे के प्रबुद्धजन,मातृ शक्ति, गांधी दर्शन के अनुयायी बड़ी संख्या में सरीक हुए। सभागार बाहर तक भरा हुआ था। विष्णु स्वामी, जितेंद्र भार्गव, भवेश कटारिया सहित उपखंड प्रशासन की टीम का सहयोग समारोह को सफल बनाने में अति प्रसंसनीय रहा ।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights