Nature Nature

यातायात व्यवस्था को लेकर आज फिर पुलिस दिखी एक्टिव, विवाद की स्थिति बनने पर 2 को पकड़ा

Nature

समाचार-गढ़, 15 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में बदहाल यातायात व्यवस्था और सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर पुलिस द्वारा आज दूसरे दिन भी समझाइश की गई। पुलिस द्वारा सड़क के बीच खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहनों कि इस दौरान हवा भी निकाली गई। बस स्टैंड के पास लगे सब्जी की रेहड़ी से सब्जी बेचने वालों को भी रेहड़ी थोड़ी पीछे करने की बात कल पुलिस द्वारा कही गई थी लेकिन आज जब वैसे ही स्थिति पाए जाने पर पुलिस ने उन को समझाने की कोशिश की तो विवाद की स्थिति बन गई और पुलिस ने 2 जनों को पकड़कर गाड़ी में डाल दिया। पुलिस द्वारा घूम चक्कर से मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अमीर पट्टी, घासमंडी रोड होते हुए रानी बाजार में खड़े बेतरतीब वाहन चालकों ओर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है। दुकानदारों को साफ तौर पर कहा है कि वे अपना सामान सड़क पर ना रखे। एसआई बीरबल सिंह व वीरचन्द्र ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं और वाहन चालकों और दुकानदारों द्वारा मनमर्जी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights