Nature Nature

हिन्दी प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव कल, राष्ट्रीय स्तर के सृजन पुरस्कार किये जायेंगे अर्पित

Nature

समाचार गढ़, 13 सितंबर 2025। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को प्रातः 10.15 बजे संस्कृति सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता और स्थानीय विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में आयोज्य संस्था के वार्षिकोत्सव में हिन्दी और कृत्रिम बुद्धिमता: सम्भावनाएं और चुनौतियां विषय पर परिसंवाद होगा। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा और साहित्यकार-समालोचक डॉ. गजादान चारण, डीडवाना विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता निभायेंगेे। विषय प्रवर्तन शिक्षाविद् समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त, बीकानेर करेंगे।
संस्था के मंत्री और संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि समारोह में डॉ. पद्मजा शर्मा, जोधपुर को मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा, जबलपुर को डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार, संगीता सेठी, बीकानेर को श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार, कुमार सुरेश, भोपाल को सुरेश कंचन ओझा इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार, विश्वनाथ तंवर, सरदारशहर को श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार, डॉ. नागेश पाण्डेय,शाहजहांपुर को श्री श्याम सुन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, दिल्ली प्रवासी प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति हरीशंकर बाहेती को सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके योगदान के लिए रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान और अजमेर के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार सुरेश श्रीचंदानी को उनके साहित्यिक अवदान के लिए संस्था के प्रतिष्ठित शब्दशिल्पी सम्मान से समादृत किया जायेगा। कोषाध्यक्ष रामचंद्र राठी ने बताया कि साहित्य श्री सम्मान के तहत 21 हजार और अन्य समादृत साहित्यकारों को 11 हजार की राशि, सम्मान-पत्र, शॉल आदि अर्पित किए जायेंगे। समारोह में देश-भर से सौ से अधिक साहित्यकार, विचारक, चिंतक और शिक्षाविद् भाग लेंगे।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights