Nature Nature

राशन कार्ड धारक के लिए 17 अंकों की आईडी आवश्यक, तभी मिलेगा 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर

Nature

समाचार गढ़, 5 नवम्बर 2024, जयपुर। खाद्य विभाग ही ओर रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को लाभ देने के लिए सीडिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें राशन डीलर को गेहूं वितरण से पहले एलपीजी की 17 अंकों की आईडी की सीडिंग करनी होगी।

रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपए में उपलब्ध कराने की योजना का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और बीपीएल परिवारों को मिलने वाला लाभ खाद्य सुरक्षा के चयनितों को भी बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार दिया जाएगा। इस योजना का लाभ सितंबर 2024 से सभी एनएफएसए पात्र परिवारों को दिया जाएगा।

आधार की सीडिंग अनिवार्य:

योजना के लाभ के लिए एनएफएसए राशन कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों के आधार की सीडिंग अनिवार्य की गई है। इसके बाद 17 अंकों वाली एलपीजी आईडी की भी सीडिंग आवश्यक होगी। यदि राशन कार्ड पर कई सदस्यों के पास अलग-अलग गैस कनेक्शन हैं, तो प्रत्येक सदस्य के गैस कनेक्शन की एलपीजी आईडी को सीडिंग किया जाएगा। गेहूं प्राप्त करने से पहले आधार सीडिंग, एलपीजी आईडी सीडिंग, और इे केवाईसी को पूरा करना अनिवार्य होगा।

दुकानदारों को निर्देश:

सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही गेहूं का वितरण किया जाए। साथ ही गैर-एनएफएसए परिवारों की आधार सीडिंग भी की जा सकेगी। यह अभियान 5 नवंबर से गेहूं वितरण कार्य के साथ आरंभ किया जाएगा।

*यह दी लाभार्थियों को सलाह:*

गेहूं का वितरण 5 नवबर से ही किया जाएगा। इससे पहले राशन की दुकान पर नहीं जाए। ऐसे लाभार्थी जिनका आधार नंबर राशन कार्ड में पहले से सीड नहीं है, को राशन की दुकान पर जाकर उनको अपना आधार नंबर सीड करा कर ई-केवाईसी करानी होगी, हालांकि 5 वर्ष के सदस्यों के लिए यह जरूरी नहीं है। गैस कनेक्शन की सीडिंग के लिए 17 अंकों की एलपीजी आईडी को अपनी गैस एजेंसी से लेकर ही राशन डीलर से गेहूं लेने जाएं।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights