Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ सेन मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एव प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Nature

श्रीडूंगरगढ़ सेन मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एव प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न…
समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित सेन मंदिर के नव निर्माण के पश्चात आज शुभवसर पर मंदिर में श्री सेन जी महाराज एव श्री कृष्ण – राधा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान, हवन एव मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री विमल भाटी ने बताया कि इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनाराम नाई, विशिष्ट अतिथि शंकर लाल मारू (जिला एव सेशन न्यायाधीश),
कमल किशोर नाई (प्रदेश अध्यक्ष, नाई जागृति मंच),
लक्ष्मण राम जाखड़ बापेउ,
डॉ रविकांत मारू (चिकित्सक, SMS अस्पताल,जयपुर) थे, एव अध्यक्षता सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनाराम नाई ने अपने उध्बोधन में सामाजिक एकता के साथ साथ राजनीतिक जागरूकता पर भी बल देने की बात कही, उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों की यादें समाज के साथ साझा करते हुए समाज के प्रति हम सबकी भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि जिला एव सेशन जज शंकरलाल मारू ने अपने सारगर्भित उध्बोधन में समाज मे शिक्षा, ख़ासतौर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, उन्होंने कहा कि एक पढ़ी लिखी बालिका कई घरों को रोशन कर सकती है।
विशिष्ट अतिथि नाई जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर नाई ने भी अपने उध्बोधन में सामाजिक एकता के साथ साथ सभी को एक साथ मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव से रहने का आव्हान किया ओर ऐसे भव्य एव प्रतिभाओं को तराशने वाले कार्यक्रम समय समय पर करते रहने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि कस्बे के युवा डॉक्टर रविकांत मारू ने कहा कि हमे अपने परिवारों में बच्चों को दीन दुखियों की सेवा करने, माता पिता एव बुजुर्गों की सेवा-सम्मान करने एव उच्च संस्कार देने के लिए बचपन से ही तैयारी करने की बात कही। समाज के बालक बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्कार इनोवेटिव स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, गीता देवी पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी संगीतमय नृत्य की रंगारंग शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने 10 वी, 12 वी एव अन्य किसी विधाओं में अव्वल रहने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत करने के साथ साथ श्रीडूंगरगढ़ के सेन समाज से जुड़े जनप्रतिनिधिगण, सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मियों एव विशेष सामाजिक कार्य करने वाले सेन युवाओं के साथ लंबे समय तक मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी जी को भी माला, साफ एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष तौर पर बुजुर्गों को भी शॉल, साफा पहना कर सम्मानित किया जिसमें शहर एव देहात के अनेक बुजुर्ग शामिल थे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सेन समाज के लोगो ने सपरिवार भाग लिया, कार्यक्रम में समाज की सैकड़ो महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक प्रसादी हुई जहां सभी सामाजिक बंधुओ ने एक जाजम पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष विमल भाटी ने किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने दिया ओर आये हुए सभी अतिथियों एव समाज के लोगो का आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights