Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मनाई तनसिंहजी की जयंती, बिछुड़े हुओं को बुलाकर लगा रहे हैं मेले

Nature

“बिछुड़े हुओं को बुलाकर मेले लगा रहे हैं” – संरक्षक श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की 99वीं जयंती के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह जी रोलसाहबसर का पावन सानिध्य रहा, कार्यक्रम संघ परंपरा अनुसार पूज्य श्री तन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप-प्रज्वलन कर विधिवत रूप से आरंभ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरतसिंह जी सेरूणा ने पूज्य श्री तन सिंह जी के सामान्य जीवन चरित्र के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि आज उनका साहित्य एवं संघ रूपी छाया हमारे मध्य विराजमान है जो निरंतर हमारा मार्गदर्शन कर रही है। इसी क्रम में स्वंयसेवक संदीप सिंह पुन्दलसर ने प्रार्थना व करणी सिंह भेलू ने पूज्य श्री तन सिंह जी द्वारा रचित सहगायन प्रस्तुत कर पूज्य श्री के हृदय के उद्गार को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात संरक्षक श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन प्रदान किया उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया श्री क्षत्रिय युवक संघ व्यष्टि से समष्टि की ओर बढ़ने का मार्ग है, यह कतई संकुचित नहीं है इसमें संपूर्ण मानवता संपूर्ण राष्ट्र समा जाता है। ईश्वर ने हम सभी को किसी ना किसी उद्देश्य की पूर्ति करने हेतु भेजा है, अगर हम वह कार्य करते हैं तभी वह उद्देश्य पूर्ति होती है वरना हमारा जीवन व्यर्थ है और हम सभी का लक्ष्य ईश्वर प्राप्ति ही है और संघ उसी का एक मार्ग है। इस पर चलकर हम निश्चित रूप से जीवन के लक्ष्य ईश्वर प्राप्ति को सहज तरीके से प्राप्त सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2023-2024 वर्ष को पूज्य श्री तन सिंह जी का जन्म-शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा जिसका मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में 25-28 जनवरी 2024 को समारोह आयोजित होगा उसके लिए रूपरेखा पर कार्य हो रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय स्तर पर 100 समारोहों का आयोजन किया जायेगा तथा बीकानेर मे 5 समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम में श्री क्षत्रिय युवक संघ के सहयोगी-गण उपस्थित हुए, जिनमें संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर,खींव सिंह सुलताना, शक्ति सिंह आशापुरा,जुगल सिंह बेलासर, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष छैलूसिंह पुंदलसर,भागीरथ सिंह सेरूणा अन्य सहित बड़ी संख्या में तहसील क्षेत्र के गांव झंझेऊ,जोधासर, लखासर,पुन्दलसर,नोसरिया-मिंगसरिया,जाखासर,सेरूणा,नारसीसर,कोटासर,राजपुरा,दुलचासर,गोपालसर,जालबसर,लालासर,सत्तासर, मोमासर,ठुकरियासर, धीरदेसर,कीतासर,बिग्गा,रामसरा,सोनियासर,रानासर,केऊ,गुंसाईसर,धर्मास,इंदपालसर,जैसलसर आदि गांवों के सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights